महाकाल टाइम्स को गूगल पर एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ें।
महाकाल टाइम्स - गूगल पर विश्वसनीय स्रोत

आज की अहम झलकियाँ

  1. रविवार भस्म आरती में बाबा महाकाल का भव्य राजा स्वरूप दर्शन।
  2. रजत चंद्र, चंदन, मुकुट और पुष्पों से दिव्य श्रृंगार सम्पन्न।
  3. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आज जागृत स्वरूप के दर्शन किए।

उज्जैन, मध्यप्रदेश: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के वातावरण भक्ति से सराबोर हो उठा, जब सुबह ठीक 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भस्म आरती की शुरुआत हुई।

सबसे पहले गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन हुआ। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से निर्मित पंचामृत अभिषेक सम्पन्न कराया गया। प्रथम घंटाल बजते ही मंत्रोच्चार के साथ “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया।

रजत चंद्र, चंदन और विशेष मुकुट से आज का दिव्य श्रृंगार

आज की भस्म आरती में भगवान महाकाल को भांग, चंदन, रजत चंद्र और विशेष राजसी मुकुट से अलंकृत किया गया। मस्तक पर त्रिपुण्ड, चंदन और रजत चंद्र ने बाबा के राजा स्वरूप को और तेजस्वी बना दिया।

त्रिशूल, रुद्राक्ष की माला और गुलाब के पुष्पों ने इस दिव्य श्रृंगार को और भव्य रूप दिया।

कपूर आरती के बाद श्रृंगार पूर्ण किया गया।

भस्म अर्पण के बाद राजसी आभूषणों से हुआ अलंकरण

श्रृंगार के पश्चात ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म अर्पित की गई।

इसके बाद बाबा को ड्राई फ्रूट, रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और सुगंधित पुष्पमालाओं से सजाया गया। गुलाब के पुष्पों की सुगंध से पूरा गर्भगृह महक उठा और महाकाल का जागृत, दिव्य स्वरूप भक्तों को दर्शन देता रहा।

मंगल ध्वनि के साथ सम्पन्न हुई आरती

फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

झांझ, मंजीरे, डमरू और घंटियों की मंगल ध्वनि के बीच भस्म आरती सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के राजसी और जागृत स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

परंपरा के अनुसार, आज की भस्म अर्पण महा निर्वाणी अखाड़े द्वारा की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को प्रत्यक्ष दर्शन देते हैं।

07/12/2025  l महाकाल भस्म श्रृंगार आरती  l Mahakal Aarti l MahakalTimes l #mahakal #ujjain #live

प्राचीन इतिहाससांस्कृतिक दृष्टिकोणआध्यात्मिक यात्राओं और दुनियाभर की ताज़ा ख़बरों के लिए सबसे पहले विज़िट करें mahakaltimes.com/hi

महाकाल टाइम्स को अपने गूगल न्यूज़ फीड में जोड़ें।
Google News - महाकाल टाइम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here