WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY JUNE 01, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दाऊद इब्राहिम(Dawood Ibrahim) को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी(global terrorist) घोषित किया, जिससे उसकी अमेरिकी संपत्तियों को फ्रीज(asset freeze) कर दिया गया और अमेरिकी नागरिकों के साथ लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।


इस खबर की महत्वपूर्ण बातें

  1. अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम और उसके संगठन पर लगाया प्रतिबंध
  2. अमेरिका ने दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों को फ्रीज किया,लेन-देन पर रोक
  3. अमेरिका ने भारतीय अपराधी दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी घोषित किया

वॉशिंगटन – अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने आज एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि Dawood Ibrahim को कार्यकारी आदेश 13224 के तहत विशेष रूप से नामित global terrorist के रूप में घोषित किया गया है। इस कदम के तहत इब्राहीम की अमेरिकी संपत्तियों को फ्रीज(asset freeze) कर दिया गया है और अमेरिकी नागरिकों को उसके साथ किसी भी प्रकार के लेन-देन करने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, अमेरिका संयुक्त राष्ट्र से भी आग्रह करेगा कि वह इब्राहीम को अपनी आतंकवादी सूची में शामिल करे। यदि संयुक्त राष्ट्र सहमत होता है, तो सभी सदस्य देशों को इसी तरह के कदम उठाने होंगे।

आतंकवादी वित्तपोषण और वित्तीय अपराधों के लिए उप सहायक सचिव, जुआन ज़ाराते ने कहा, “यह नामांकन अपराध और आतंकवाद के बीच वित्तीय संबंधों को बाधित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम वैश्विक समुदाय से आग्रह करते हैं कि वे हिंसा को धन की आपूर्ति को रोकें। इब्राहीम का नेटवर्क आतंकवाद को अन्य आपराधिक गतिविधियों के साथ मिलाता है, जिसे हमें समाप्त करना होगा।”

इसे भी पढ़ें –WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY MAY 25 : क्या आप जानते हैं? शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह के पीछे की पूरी कहानी, जानिए 25 मई का इतिहास

दाऊद इब्राहीम, जो एक भारतीय अपराधी है, अल कायदा को सहयोग करता है और भारतीय सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से इस्लामी चरमपंथियों के हमलों को वित्तपोषित करता है। वह 1993 के बॉम्बे एक्सचेंज बम विस्फोटों के लिए भारत में वांछित है और लश्कर-ए-तैयबा को भी वित्तपोषित कर चुका है। अमेरिका ने इस समूह को अक्टूबर 2001 में आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया, और पाकिस्तान ने जनवरी 2002 में इसे प्रतिबंधित कर इसकी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया।

इस कार्रवाई के साथ, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने अब 322 व्यक्तियों और समूहों को आतंकवादी सूची में नामित किया है, और आतंकवाद से संबंधित $136.8 मिलियन की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें –WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY MAY 24 :क्या आप जानते हैं कि कॉपर्निकस ने क्यों छुपाया पृथ्वी और सूर्य का सबसे बड़ा राज ओर इस खोज ने क्यों बदला विज्ञान का इतिहास?, जानिए 24 मई का इतिहास

1 जून 2001 को नेपाल के शाही परिवार के 9 सदस्यों को उनके ही राजमहल में गोली मार दी गई थी। गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी राज परिवार के राजा का बेटा था जो आने वाले वक्त में गद्दी का वारिस बनता। कहानी जितनी सरल दिखाई देती है उतनी है नहीं।

1 जून 2001 को नारायणहिती पैलेस में जो कत्लेआम हुआ उसमें कई तरह के सवाल अनसुलझे छूट गए। उससे कई कॉन्सपिरेसी थ्योरीज पैदा हुईं जैसे कि क्या शाही परिवार की हत्या के पीछे दूसरे देशों की एजेंसियों का हाथ था? क्या कत्लेआम से पहले प्रिंस दीपेंद्र की हत्या कर दी गई थी? जब गोलियां चली तब शाही परिवार के सुरक्षा गार्ड्स कहां थे? सबसे बड़ा सवाल कि इस कत्लेआम की वजह क्या थी? आइये सभी सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं। 1 जून के कत्लेआन की कहानी सबसे पहले कहानी 1 जून 2001 के कत्लेआम की।

इसे भी पढ़ें –WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY MAY 26 : क्या आप जानते हैं, 30 साल बाद भारत में बनी थी पूर्ण बहुमत की सरकार,नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण का वो ऐतिहासिक दिन जब बदल गई भारत की तस्वीर, जानिए 26 मई का इतिहास

22 साल पहले नेपाल के शाही महल के त्रिभुवन सदन में एक पार्टी चल रही थी। जिसमें महाराज बीरेंद्र और महारानी एश्वर्या समेत राजपरिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे। युवराज दीपेंद्र पार्टी को हेस्ट कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेंद्र काफी नशे में थे और नशे की हालत में उन्हें उनके कमरे में पहुंचाया गया। रात 8 बजे के करीब दीपेंद्र अचानक कमरे से बाहर निकले। दीपेंद्र ने सैनिक वर्दी पहन रखी थी और हाथ में काले दस्ताने पहने हुए थे। उनके एक हाथ में MP5K सबमशीन गन थी और दूसरे हाथ में कोल्ट एम-16 राइफल और उनकी वर्दी में 9 MM पिस्टल लगी थी। दीपेंद्र ने अपने पिता राजा बीरेंद्र की तरफ देखा और सबमशीन गन का ट्रिगर दबा दिया। शाही परिवार के सदस्यों ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ मिनटों में ही वहां परिवार के कई सदस्यों की लाशें बिछ चुकी थीं।

गोलीबारी करने के बाद दीपेंद्र कमरे से बाहर गार्डन की तरफ निकल गए और उनकी मां महारानी एश्वर्या और दीपेंद्र के छोटे भाई निराजन उनके पीछे भागे। दीपेंद्र ने उन्हें भी गोलियों से छलनी कर दिया। जिसके बाद दीपेंद्र ने गार्डन के बाहर तालाब के पास खुद को सिर में गोली मार ली। हालांकि, इस गोलीबारी के बाद भी महाराज बीरेंद्र और उनके कातिल बेटे दीपेंद्र की सांसे चल रही थीं। उनके साथ-साथ बाकी घायलों को भी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन महाराज बीरेंद्र सिंह बिक्रम शाह देव को बचाया नहीं जा सका। वहीं, दीपेंद्र की सांसे चल रही थीं।

इस कत्लेआम के 14 घंटे बाद अगले दिन 2 जून को नेपाल की जनता को 11 बजे के करीब महाराज बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह के निधन की खबर दी गई और उनके ही कातिल बेटे दीपेंद्र को राजा घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें –WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY MAY 27 : आज ही के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का हुआ था निधन- जानें कैसे हजारों लोग उनकी एक झलक के लिए उमड़े, जानिए 27 मई का इतिहास

ऐतिहासिक दृश्यों में से एक को हम याद करेंगे, वह हैं बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री नरगिस दत्त की। 1 जून को नरगिस दत्त का जन्म हुआ था। 1 जून 1929 को जन्मीं नरगिस दत्त ने अपने फिल्मी सफर में कई शानदार फिल्में दीं। उन्होंने साल 1935 में फिल्म ‘तलाश-ए-हक’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1949 में उन्होंने महबूब खान की फिल्म ‘अंदाज’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था।

राज कपूर के साथ उन्होंने ‘बरसात’, ‘आवारा’ और ‘आग’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। नरगिस दत्त बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में दीं हैं। उनका नाम आते ही जहन में फिल्म ‘मदर इंडिया’ की महबूब खान की तस्वीर बन जाती है। महज 28 साल की उम्र में उन्होंने सुनील दत्त और राजेन्द्र कुमार की मां का किरदार निभाकर हर किसी को चौंका दिया था। उनके अभिनय की हर कोई प्रशंसा करता है। हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्रियों में उनकी गिनती होती है।

नरगिस दत्त ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। नरगिस अपने बेटे संजय दत्त के बेहद करीब थीं। आज भले ही नरगिस इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बेटे संजय दत्त उन्हें अक्सर याद करते हैं और उनके साथ बिताए पलों की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। साल 1981 में 51 साल की उम्र में कैंसर के कारण नरगिस दत्त का निधन हो गया था।

इसे भी पढ़ें –WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY MAY 28 : नासा के दो बंदरों की अंतरिक्ष यात्रा की अद्भुत कहानी, इंसानों से पहले अंतरिक्ष में पहुंच चुके थे बंदर, आखिर वापसी के बाद उनका क्या हुआ?,जानिए 28 मई का इतिहास

1 जून को जन्मे व्यक्ति 1 जून को हुए निधन
1972 – मनसुख मंडाविया – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 1969 – विलियम मैल्कम हेली – पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल
1969 – कुरुवा गोरान्तला माधव – आंध्र प्रदेश के एक राजनेता हैं। 1996 – नीलम संजीव रेड्डी – भारत के छठे राष्ट्रपति
1958 – अशोक कुमार – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं। 2010 – बाल राम नंदा – नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गाँधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार।
1955 – सुरेश अंगदी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे। 1987 – ख़्वाजा अहमद अब्बास – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक
1945 – चिमन सिंह यादव – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय नौसेना के नाविक थे। 2001 – वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह – नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।
1939 – एस. राजेन्द्र बाबू – भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। 2020 – वाजिद ख़ान – प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ में से एक थे।
1929 – नर्गिस – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1975 – कर्णम मल्लेश्वरी – भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक।
1967 – भगवंत खुबा – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1938 – बलदेव वंशी – समकालीन कवि एवं लेखक थे।
1991 – राजेश्वरी गायकवाड़ – भारतीय महिला क्रिकेटर।
1927 – एस. मुखर्जी – भारत के भूतपूर्व 20वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।

 

इसे भी पढ़ें –WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY MAY 29 : क्या आपको पता है? 29 मई 1953 को एडमंड हिलेरी-तेनजिंग नॉर्गे ने एवरेस्ट किया था फतह, जानिए रोमांचक सफर की हर बारीकी,जानिए 29 मई का इतिहास

WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY JUNE 01 : क्या आप जानते हैं? अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम और उससे जुड़े सभी संगठन पर लगाया प्रतिबंध, जानिए 01 जून का इतिहास
WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY JUNE 01 : क्या आप जानते हैं? अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम और उससे जुड़े सभी संगठन पर लगाया प्रतिबंध, जानिए 01 जून का इतिहास

देश दुनिया के इतिहास में 01 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है 

1670- इंग्लैंड के चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के लुई XIV ने डोवर की गुप्त संधि पर हस्ताक्षर किए।

1746 – फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।

1792- केंटुकी संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल होने वाला 15वाँ राज्य बन गया।

1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया। 

1796- टेनेसी संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल होने वाला 16वाँ राज्य बन गया।

1815- नेपोलियन प्रथम ने अपने अधिकार को आधिकारिक तौर पर मान्यता दिलाने के लिए एक समारोह आयोजित किया।

1819- बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना।

1835- कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।

1843- गुलामी विरोधी कार्यकर्ता इसाबेला बॉमफ्री मेथोडिस्ट बन गईं और उन्होंने अपना नाम बदलकर सोजॉर्नर ट्रुथ रख लिया।

1851 – अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया। 

1874- ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।

1874- फ़िलाडेल्फ़िया चिड़ियाघर खुल गया। उस समय, यह “नई दुनिया” का एकमात्र चिड़ियाघर था।

1880- पहला पेफोन अमेरिका में सेवा में आया।

1896- जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया जो बाद मे 02 जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया। 

1908 – माणिकटोल बम कांड के मामले में अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।

 1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए। 

1916 – जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर हमला किया।

1917- बेसबॉल और युद्ध नायक हैंक गौडी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना में भर्ती होने वाले पहले खिलाड़ी बने।

1922 – रॉयल अलस्टा पुलिस की आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई।

1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।

1930- भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।

1941 – ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया.

1946- रोमानिया के द्वितीय विश्व युद्ध के तानाशाह नेता आयन एंटोन्सक्यू को फायरिंग दस्ते द्वारा मार डाला गया था।

1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की। 

1948 – इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये।

1951- यूरोपीय संघ ने 1951 स्ट्रेसा कन्वेंशन का विस्तार किया।

1953 – ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी। 

1955- अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया।

1964- नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।

1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत।

1966 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारा। 

1969 – कनाडा में रेडियो और टीवी पर तंबाकू उत्पादों और संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया।

1970- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।

1974- हेमलिच पैंतरेबाज़ी पहली बार एक लेख में प्रकाशित हुई थी।

1974 – अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।

1979- पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। 

1979- इसी दिन रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।

1980- टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।

1983 – अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत।

1992 – भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।

1993 – ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।

1994- रंगभेद समाप्त करने के बाद दक्षिण अफ़्रीका पुनः राष्ट्रमंडल में शामिल हो गया।

1994 – उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत। 

1996 – यूक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना। 

1996- एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।

1999- मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज

1999- अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।

2000- पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।

2001 – नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने, दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।

2003 – म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद।

2004 – इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।

2005 – अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।

 2006 – अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया। 

2006 – चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला। 

2006 – ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं, ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया।

2007 – ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।

2008 – अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

2008 – अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रिनिटी यूनाइटेड चर्च से इस्तीफा दिया।

2009- जनरल मोटर्स ने अध्याय 11 दिवालियापन के लिए आवेदन किया।

2010 – भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे मानवाधिकार आयोग के पहले दलित अध्यक्ष हैं। आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त था। 

2010 – अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।

 2010 – विशेष पोटा जज सोनिया गोकाणी की अदालत ने 2006 में इस मामले में तीन आरोपियों को फाँसी, एक को उम्रकैद, एक को 10 वर्षों की सज़ा और एक को पाँच वर्षों की सज़ा सुनाई थी। 

2010 – स्वामीनारायण संप्रदाय के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में सितंबर 2002 में दो आतंकियों के हमले में 33 लोग मारे गए थे।

2010 – मध्य अमेरिका में ग्वाटेमाला में प्रशांत महासागर से आए उष्णकटिबंधीय तूफान अगाथा से 150 लोगों की मौत हो गई।

2011- नासा का एंडेवर स्पेस शटल 25वीं और आखिरी बार उतरा।

2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा दी गई। 

2014- तेलंगाना अधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना। 

2014- नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

इसे भी पढ़ें –WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY MAY 30 : क्या आपको पता है? 30 मई को हुआ था प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन, जानिए 30 मई का इतिहास

पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. दाऊद इब्राहिम कौन है?दाऊद इब्राहिम एक भारतीय अपराधी और आतंकवादी है, जो कई अपराधों और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। वह अल-कायदा और अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ जुड़ा हुआ है।
  2. अमेरिका ने दाऊद इब्राहिम को किस आधार पर आतंकवादी घोषित किया है?अमेरिका ने दाऊद इब्राहिम को कार्यकारी आदेश 13224 के तहत विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है, जो आतंकवाद और अपराध के बीच वित्तीय संबंधों को बाधित करने के उद्देश्य से किया गया है।
  3. इस कदम का दाऊद इब्राहिम पर क्या प्रभाव पड़ेगा?इस कदम के तहत, दाऊद इब्राहिम की सभी अमेरिकी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है और अमेरिकी नागरिकों को उससे किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  4. क्या संयुक्त राष्ट्र भी दाऊद इब्राहिम को अपनी सूची में शामिल करेगा?अमेरिका संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करेगा कि दाऊद इब्राहिम को अपनी आतंकवादी सूची में शामिल करे। यदि संयुक्त राष्ट्र सहमत होता है, तो सभी सदस्य देशों को भी इसी प्रकार के कदम उठाने होंगे।
  5. जुआन ज़ाराते ने क्या कहा है?आतंकवादी वित्तपोषण और वित्तीय अपराधों के लिए उप सहायक सचिव जुआन ज़ाराते ने कहा कि यह नामांकन अपराध और आतंकवाद के बीच वित्तीय संबंधों को बाधित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  6. दाऊद इब्राहिम किन गतिविधियों में शामिल है?दाऊद इब्राहिम आतंकवाद को अन्य आपराधिक गतिविधियों के साथ मिलाता है। वह अल-कायदा के साथ सहयोग करता है, स्मगलिंग के रास्ते साझा करता है और इस्लामी चरमपंथियों के हमलों को वित्तपोषित करता है।
  7. दाऊद इब्राहिम भारत में किन अपराधों के लिए वांछित है?दाऊद इब्राहिम 1993 के बॉम्बे एक्सचेंज बम विस्फोटों के लिए भारत में वांछित है और उसने लश्कर-ए-तैयबा को भी वित्तपोषित किया है।
  8. लश्कर-ए-तैयबा को कब आतंकवादी संगठन घोषित किया गया?अमेरिका ने अक्टूबर 2001 में लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया, और पाकिस्तान ने जनवरी 2002 में इसे प्रतिबंधित कर इसकी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया।
  9. अमेरिका और उसके सहयोगियों ने कितने व्यक्तियों और समूहों को आतंकवादी घोषित किया है?इस कार्रवाई के साथ, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने अब तक 322 व्यक्तियों और समूहों को आतंकवादी या उनके समर्थक के रूप में नामित किया है।
  10. आतंकवाद से संबंधित कितनी संपत्तियों को फ्रीज किया गया है?अमेरिका और उसके सहयोगियों ने आतंकवाद से संबंधित $136.8 मिलियन की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है।

ये कुछ मुख्य सवाल और उनके जवाब थे। अगर और कुछ पूछना हो तो कृपया बताएं

हिंदी में इतिहास से जुड़ी खबरें सबसे पहले महाकालटाइम्स.कॉम पर पढ़ें.

अगर आपको हमारी WHAT HAPPENED TODAY IN HISTORY MAY स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए महाकालटाइम्स जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here