टीम इंडिया के पुराने खिलाड़ियों का एक गुट सामने आकर Virat Kohli की आलोचना कर रहा है, जिनका खुद का करियर उतना सफल नहीं रहा। विराट कोहली की स्टारडम को लेकर अमित मिश्रा ने विवादास्पद बयान दिया, जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ी और यूएसए के प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

Virat kohli बनना आसान नहीं - जानिए कैसे पुराने खिलाड़ियों की ईर्ष्या सामने आई..!!!
Virat kohli बनना आसान नहीं – जानिए कैसे पुराने खिलाड़ियों की ईर्ष्या सामने आई..!!!

इस खबर की महत्वपूर्ण बातें

  1. विराट कोहली की आलोचना: पूर्व क्रिकेटर्स का आरोप
  2. विराट कोहली पर पुराने क्रिकेटर्स का हमला!
  3. विराट और रोहित: सच्चाई या ईर्ष्या?

जब लोग आपकी बराबरी नही कर पाते तो वही लोग आपकी बुराई करने पर उतारू हो जाते हैं। यह यूनिवर्सल सत्य साबित हो रहा है टीम इंडिया के पुराने खिलाङियों का एक ऐसा गुट खुलकर सामने आकर Virat Kohli की जमकर बुराई करता हुआ नजर आ रहा है जो अपने जमाने में खुद स्टार नही बन सके और वह ख्याति नही प्राप्त कर सके जो वह चाहते थे।

Virat Kohli बनना कितना मुश्किल है यह क्रिकेट खेलने वाले किसी खिलाङी से पूछने पर पता चल जाता है। इंग्लैंड के युवा धाकङ बल्लेबाज विल जैक्स हों या कप्तान बटलर हों, सभी विराट कोहली की प्रशंसा करते नजर आते हैं। यूएसए में विराट कोहली की स्टारडम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग उनकी एक झलक पाने को तरस रहे थे।

वर्तमान में क्रिकेट की दुनिया में जितनी प्रसिद्धि विराट कोहली को मिली है, उतनी किसी अन्य भारतीय खिलाङी को नही मिल सकी है। पूरी दुनिया में कहीं भी क्रिकेट खेला जाता होगा तो लोग Virat Kohli की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। विराट कोहली की इसी स्टारडम को कुछ लोग पचा नही पा रहे और आए दिन लगातार उनकी बुराई करते दिख जाते हैं।

अंबाती रायडू के बाद अब Amit Mishra ने विराट कोहली को लेकर विवादास्पद इन्टरव्यू दिया है। अमित मिश्रा ने विराट कोहली को कहा है कि वह बीच में बहुत बदल गये थे और वे बातचीत करना भी बंद कर दिए थे। अमित मिश्रा यहीं नही रूके, वे तो एकतरफ विराट की बुराई करते रहे और उनको बदल जाने वाला खिलाङी साबित करते रहे। वहीं इसी इन्टरव्यू में वह रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा करते नजर आए।

विराट को वह लगातार यही बताने की कोशिश करते नजर आए कि विराट के अंदर अहंकार आ गया था जबकि रोहित को वह लगातार यह बताते रहे कि रोहित के अंदर कोई बदलाव नही आया। Amit Mishra को यह बात पता होनी चाहिए कि विराट और रोहित दोनों ही देश की दिल और धड़कन हैं और उनके कहने से किसी एक खिलाङी के प्रति लोगों का प्यार घट या बढ नही जाएगा। विराट को ये लोग जितना ही नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, विराट उतना ही विराट होता जाएगा।

आपकी इस मामले में क्या राय है? कमेन्ट करके जरूर बताएं।

पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. विराट कोहली की आलोचना क्यों हो रही है? टीम इंडिया के कुछ पुराने खिलाड़ी जो खुद उतने सफल नहीं हो सके, वे विराट की स्टारडम से जलते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं।
  2. कौन से खिलाड़ी विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं? इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज विल जैक्स और कप्तान बटलर विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हैं।
  3. अमित मिश्रा ने विराट कोहली के बारे में क्या कहा? अमित मिश्रा ने कहा कि विराट कोहली बदल गए थे और बातचीत करना भी बंद कर दिए थे।
  4. क्या अमित मिश्रा ने किसी और खिलाड़ी की तारीफ की है? हां, अमित मिश्रा ने अपने इन्टरव्यू में रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है।
  5. विराट कोहली की स्टारडम का क्या प्रमाण है? यूएसए में विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं, जिससे उनकी स्टारडम का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें –ICC T20 World Cup 2024 जानिए कैसे भारत ने मात्र 119 रन का बचाव करते हुए पाकिस्तान को हराया

हिंदी में क्रिकेट,IPL और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले महाकालटाइम्स.कॉम पर पढ़ें.

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए  महाकालटाइम्स से जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here