WPL 2024: DC ने MI को 29 रनों से पराजित किया, क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड जीत

DC vs MI, WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2024 मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हराकर जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 192 रन बनाए, जवाब में मुंबई इंडियंस की पारी को आठ विकेट पर 163 रन पर रोक दिया। मुंबई इंडियंस के लिए अमनजोत कौर ने सबसे ज्यादा 42 रन का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेस जोनासन ने तीन विकेट चटकाए।

WPL 2024: DC ने MI को 29 रनों से पराजित किया, क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड जीत

WPL 2024: DC ने MI को 29 रनों से पराजित किया, क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड जीत
©Provided by Mahakal Times

 

WPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह मुंबई की पहली हार है। लैनिंग ने 38 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्होंने अपने तीसरे अर्धशतक के साथ तीन उपयोगी साझेदारियां की।

जेमिमा को ऑफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 33 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। शेफाली वर्मा (28) और ऐलिस कैप्सी (19) ने भी आक्रामक पारियां खेली।

मुंबई इंडियंस के लिए पूजा वस्त्राकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। साइका इशाक, शबनीम इस्माइल और हेले मैथ्यूज विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज थे।

दिल्ली के लिए जोस जेनासन ने 21 रन देकर तीन जबकि मरीजान कैप ने 37 रन देकर दो विकेट लिए। शिखा पांडे, टिटास साधु और राधा यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें- WPL 2024 महासंग्राम:आप विश्वास नहीं करेंगे कि DC vs MI क्रिकेट मैच पिच रिपोर्ट में छिपे राज क्या हैं

बेंगलुरु चरण की शानदार सफलता के बाद WPL का कारवां दिल्ली पहुंचा, लेकिन मैदान का ज्यादातर हिस्सा दर्शकों से खाली रहा।

लक्ष्य का बचाव करते हुए मरीजान कैप और शिखा पांडे ने शुरुआती दो ओवरों में क्रमश: यास्तिका भाटिया (छह) और नैट सिवर ब्रंट (पांच) को चलता कर दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई। दूसरे छोर से हेले मैथ्यूज ने तीन चौके जड़ मुंबई की रन गति को बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन मरीजान ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (छह रन) को पवेलियन की राह दिखाकर दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई।

पावरप्ले के आखिरी ओवर में जेस जोनासन ने मैथ्यूज की 17 गेंदों में 29 रनों की पारी को खत्म किया। एमिलिया केर ने टिटास साधु के खिलाफ पारी का पहला छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद पर जेमिमा को कैच थमाना बैठी जिससे मुंबई ने नौवें ओवर में 68 रन तक पांच विकेट गंवा दिए।

अमनजोत कौर और पूजा वस्त्राकर ने इसके बाद संभल कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया। पूजा (22 गेंदों में 17 रन) जहां तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी, अमनजोत ने 14वें ओवर में राधा यादव और 15वें ओवर में शिखा के खिलाफ दो-दो चौके जड़कर जरूरी रनगति को कम किया, लेकिन जोनासन ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया। सजना ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए लेकिन यह टीम के लिए काफी नहीं था।

इससे पहले अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शकों की बेरुखी के बावजूद दिल्ली के बल्लेबाजों का हौसला कम नहीं हुआ। लैनिंग और शेफाली ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। शेफाली ने तेज गेंदबाज शबनीम के खिलाफ दो चौके जड़े। तीसरे ओवर में इशाक ने उनका कैच टपकाकर जीवन दान दिया। लैनिंग ने सिवर ब्रंट के खिलाफ मैच का पहला छक्का जड़ा। उन्होंने इसी ओवर में चौका भी लगाया जिससे टीम ने 14 रन बटोरे। शेफाली ने भी इसके बाद शबनीम के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का लगाया लेकिन इस गेंदबाज ने उन्हें आउट कर बदला पूरा किया। पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 56 रन था। कैप्सी ने लैनिंग के अच्छे से साथ दिया। वह 10वें ओवर में हेले मैथ्यूज की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में गेंद को स्टंप पर मार बैठी। उन्होंने इससे पहले तीन चौकों की मदद से 31 रन जोड़े। लैनिंग ने 12वें ओवर में अमेलिया केर की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया, जिन्होंने उस ओवर में 20 रन दिए। इसी ओवर में दिल्ली ने 100 रन का आंकड़ा पूरा किया। उन्होंने अगले ओवर पूजा के खिलाफ चौका लगाकर 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन हालांकि अगले ही गेंद पर आउट हो गयी। इसके बाद मुंबई ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जेमिमा ने लगातार बाउंड्री लगाकर रन रेट को बढ़ा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी पांच ओवरों में 69 रन बनाए। जेमिमा ने 19वें ओवर में साइवर-ब्रंट की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

हिंदी में WPL ,IPL ,क्रिकेट और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले  महाकालटाइम्स.कॉम पर पढ़ें.

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए  महाकालटाइम्स से जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here