मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक मतभेदों से दूर रहने के लिए उत्तम है, नहीं तो किसी सहयोगी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।    

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता से चलने का है। किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर आएगा। समस्याओं को नजरअंदाज न करें, बड़ी बीमारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे।  

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। माता-पिता को लेकर धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।  

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग पार्ट टाइम काम के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।     

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कानूनी मामले में समस्या उठानी पड़ सकती है, तोल-मोलकर बोलें। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष करने के लिए है। कार्यक्षेत्र में उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लंबे समय से व्यवसाय की ओर रुख किया था, तो काम लटक सकते हैं। परिवार में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखने के लिए है। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण परेशान रहेंगे। किसी काम के लिए सहयोगियों से बातचीत की आवश्यकता होगी।  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। रुके हुए काम पूरे करने का मन बनाएंगे और मेहनत करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदारी के लिए समय अच्छा है।   

मकर राशि के जातकों को आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कामों में अत्यधिक मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मांगेंगे, तो वह आसानी से मिल जाएगी। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में पूर्व निवेश से बड़ी सफलता मिलेगी। यात्रा करते समय वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें, दुर्घटना की संभावना है। साझेदारी में कार्यक्षेत्र में काम कर सकते हैं। 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नए काम में हाथ आजमाने पर नुकसान हो सकता है। कामों में जल्दबाजी न दिखाएं। पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है।