मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में गिरावट के कारण चिंता हो सकती है, लेकिन आप व्यवसाय में समय देकर समस्याओं को हल कर सकेंगे। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।   

वृषभ राशि के लिए आज का दिन जोखिम से बचने का है। जीवनसाथी की सलाह से गृहस्थी अच्छी चलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से नाराजगी हो सकती है। काम में योजना बनाकर आगे बढ़ें, यह अच्छा रहेगा। बिजनेस में नई ऊंचाइयों को छुएंगे, प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल हो सकती है।  

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लाएगा। परिवार में लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे और आय बढ़ाने के प्रयास करेंगे। विशेष काम के लिए अचानक यात्रा हो सकती है। बिजनेस में नए बदलाव अच्छे रहेंगे। 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अत्यधिक काम के कारण सिरदर्द हो सकता है। परेशानियों में पिताजी से बातचीत करेंगे। मनमाने व्यवहार से लोग नाराज रहेंगे। जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो गलती हो सकती है।   

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मन में अज्ञात भय रहेगा और किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट से परेशान रहेंगे। व्यवसाय में घाटा हो सकता है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।  

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मन में गलत विचार आने से लोगों की बातें बुरी लगेंगी। व्यवहार से परिवार परेशान रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। परिवार में विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन बेहतर रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिना मांगे सलाह देने से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, जिससे गृहस्थी बेहतर चलेगी। अजनबी पर अत्यधिक विश्वास न करें।  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में वाद विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे।    

मकर राशि के जातकों को आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। काम को लेकर चिंता रहेगी। ड्राइविंग से बचें, दुर्घटना हो सकती है। व्यापार में बड़ा जोखिम न उठाएं। नौकरी में बदलाव की योजना फिलहाल टालें। परिवार में लोग आपकी बातों से नाखुश रहेंगे।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आसपास के लोगों से सावधान रहें। परिवार में लड़ाई-झगड़े होंगे। किसी कष्ट को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक बिजनेस में लाभ मिलेगा। अनजान व्यक्ति से संपर्क न करें।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, प्रमोशन हो सकता है। जीवन में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। निर्णय सोच-समझकर लें। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं।