मेष राशि वालों के लिए आज अपनी शारीरिक समस्याओं पर ध्यान दें। खान-पान की आदतों को सुधारें। आप साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय में नए उत्पाद जोड़ सकते हैं। परिवार के साथ पिकनिक की योजना बनाएं।  

वृषभ राशि के लिए आज विवादों से दूर रहें। यात्रा की तैयारी हो सकती है। माता-पिता से अपनी इच्छाओं पर बात करेंगे। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन वे कुछ नहीं कहेंगे। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बड़े निवेश पर विचार करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। संतान के करियर की समस्या दूर होगी। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे खर्च करेंगे। अपने काम को प्राथमिकता दें।  

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं भरा रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। कानूनी मामलों में परेशानी होगी, लेकिन राहत मिलेगी। नए घर की खरीदारी की योजना सफल होगी।  

सिंह राशि के जातकों के बिजनेस में बड़ा बदलाव करेंगे, जो समस्या ला सकता है। शारीरिक समस्या को नजरअंदाज ना करें। कार्यक्षेत्र में पुरानी गलती सामने आ सकती है। आय-व्यय में संतुलन रखें। जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने की संभावना है।   

कन्या राशि के जातकों के लिए आज निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। राजनीति में षड्यंत्र से बचें। परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लें, लेकिन जल्दबाजी न करें। छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करें, तनाव दूर होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।  

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं भरा रहेगा। बड़े लेनदेन से बचें। बिजनेस में बड़े निवेश की योजना सोच-समझकर बनाएं। घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी, उन्हें समय देकर सुलझाएं। संतान की संगति को लेकर चिंतित रहेंगे। 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन विशेष रहेगा। व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलेगा। मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में शुभ कार्यक्रम से खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में बड़े काम से आना-जाना लगा रहेगा। मतभेद दूर करने की कोशिश करें। पिताजी को आंखों की समस्या हो सकती है।  

मकर राशि के जातकों को आज का दिन खुशनुमा रहेगा। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रतियोगिता में जीत हासिल होगी। कानूनी मामला समस्या बन सकता है। मित्रों और परिजनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। वादा समय पर पूरा करें।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए पद की प्राप्ति हो सकती है। काम पर फोकस बनाए रखें। जन समर्थन में इजाफा होगा। जन सभाएं करें, नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में नए उपकरण जोड़कर धन कमाएंगे। राजनीति में काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। नए काम की शुरुआत करें। परिवार में लंबे समय से चल रहा वाद-विवाद दूर होगा।