मेष राशि वालों के लिए आज आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। आपके आपसी रिश्ते टूटने की कगार पर आ सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने साथी के साथ प्रेम को बनाए रखना होगा, तभी आपकी बॉन्डिंग बेहतर हो सकेगी।  

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने का है। यदि काम में अवरोध आ रहे थे, तो वे दूर होंगे। बजट बनाकर चलने से आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन जल्दबाजी से बचने का है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात पर जिद ना करें, नहीं तो उनकी बात बुरी लग सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। लेनदेन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी।   

कर्क राशि वालों के लिए आज योजनाबद्ध तरीके से काम करें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नए लोगों से मुलाकात होगी और संपत्ति से संबंधित मामले में जीत मिलेगी। शीघ्रता में कोई निर्णय ना लें। प्रियजनों से करीबियां बढ़ेंगी।  

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में कमजोर रहेगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन घबराएं नहीं। गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतें, नहीं तो वे आपके काम में रोड़ा अटकाएंगे।  

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से छोटी बात पर नोकझोंक हो सकती है। आसपास के विवादों में ना पड़ें। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी।   

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यवसायिक मामलों में दिन उत्तम रहेगा। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामला सुलझेगा। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें।   

वृश्चिक राशि वालों के लिएआज का दिन ऊर्जावान रहेगा। महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य जानकारी लीक कर सकता है। व्यवसाय में अच्छा धन लाभ होगा। किसी परिजन की सलाह पर ध्यान दें। नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाईचारे की भावना बढ़ेगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती करेंगे। छोटे बच्चे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।   

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन परोपकार के कार्यों में भाग लेने का है। मन की इच्छा पूरी होने से दिन खुशनुमा रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। भजन, कीर्तन व पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। अपने व्यवहार से वातावरण में खुशहाली लाएंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। मामा पक्ष से धन लाभ होगा।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आय बढ़ाने के लिए बिजनेस में नए उपकरण शामिल करेंगे। मन की इच्छा को लेकर पिताजी से बात करें। परिवार के बड़ों से सलाह अवश्य लें। घर में बदलाव करने का मन करेगा।