मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। व्यापार में लाभदायक दिन रहेगा और वाणिज्यिक मामलों पर आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। महत्वपूर्ण चर्चा में अपनी बात अवश्य रखें, नहीं तो लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं। 

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। परंपरागत कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि कोई मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह मिल सकती है। अपने कामों में सोच-विचारकर आगे बढ़ें।   

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। अपने बिजनेस में बदलाव लाने के लिए माता-पिता से बातचीत करें। 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहेगा। देश-विदेश के काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत योजनाओं पर ध्यान दें ताकि भविष्य के लिए संचय कर सकें। 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें। कामकाज में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से प्रसन्नता होगी। लाभ के अवसरों को हाथ से जाने न दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।  

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सूझबूझ से आगे बढ़ने का रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी होगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे।  

तुला राशि वालों के लिएआज का दिन लाभदायक रहेगा। मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और भाग्य का साथ मिलेगा। सभी का सहयोग और समर्थन मिलने से खुशी होगी।  

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आप स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। किसी की कहासुनी में न आएं। आवश्यक कामों में ढील न दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पिताजी की आंखों की समस्या में सुधार आएगा, जिससे खुशी होगी। 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। दूसरी बातें उजागर न करें। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे उछाल देखने को मिलेगा। मन की इच्छा पूरी होने से धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।  

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत से कार्य करने का रहेगा। कामकाज में किसी अजनबी पर भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मेहनत में आगे बढ़ें और महत्वपूर्ण प्रयास बेहतर रहेंगे। विरोधी की बातों में न आएं। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मित्रों का साथ और समर्थन मिलेगा। आधुनिक कार्यों में सफलता मिलेगी और नाम कमाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी।     

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियां देगा, लेकिन अच्छी सोच से उससे निकलने में सफल रहेंगे। किसी काम को कल पर न डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे खुशी होगी।