आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत वाला काम मिलेगा। अत्यधिक थकान महसूस होगी। आवश्यक काम को प्राथमिकता दें। धन संबंधित समस्या सुलझाने की कोशिश करेंगे।  

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी में बदलाव संभव है। नए वाहन की खरीदी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान के परीक्षा परिणाम से प्रसन्न रहेंगे। 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नई उलझनें लाएगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। व्यवसायिक तनाव को दूर करेंगे। परिवार के लोग आपकी सलाह मानेंगे। संतान की किसी फरमाइश पूरी न होने से नाराजगी हो सकती है।  

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। संतान को समय दें। नए लोग मित्रता का प्रयास करेंगे। वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलाएगी। पारिवारिक संघर्षों से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियां मिलेंगी।  

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। मेहनत पर भरोसा रखें। प्रॉपर्टी की डील फाइनल हो सकती है। पिताजी का पुराना रोग उभर सकता है।  

कन्या राशि वालों के लिए नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। काम में आ रही समस्याएं दूर होंगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। पिताजी से कहा सुनी हो सकती है। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण डॉक्टर को दिखाएं। 

तुला राशि वालों के लिए आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन रहेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। दिल से लोगों का भला सोचेंगे। राजनीति में कार्यरत लोग आयोजन कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सोच समझ से काम करें। दूसरों पर निर्भर न रहें। पड़ोस में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है, शांत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ धन मिलेगा।   ।  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। कानूनी मामले में सहयोगियों से बातचीत करेंगे। 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। कानूनी मामले में सहयोगियों से बातचीत करेंगे। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज किसी शुभ कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की सलाह न मानकर गलती कर सकते हैं। खान-पान में संतुलित भोजन लें।   

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत में गिरावट के कारण काम टाल सकते हैं। अत्यधिक गर्मी में बाहर जाने से बचें। तरल पदार्थों को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी मनपसंद चीज लाएंगे।