मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आय बढ़ाने के प्रयास करेंगे। बिजनेस में की गई प्लानिंग आपके लिए फायदेमंद होगी। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें।  

वृषभ राशि के लिए निवेश संबंधी मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़े जोखिम न उठाएं। बोलचाल में सावधानी बरतें, कोई बात बुरी लग सकती है। पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में गलती होने पर प्रमोशन रुक सकता है। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके हुए काम पूरे करने का दिन है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने मित्र से मिलते समय गिले-शिकवे न करें। घूमने की योजना बना सकते हैं। विरोधियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। 

कर्क राशि के जातकों के लिए कानूनी मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं। आय बढ़ाने के लिए धन निवेश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, निवेश संबंधी योजना बनाएंगे।   

सिंह राशि के जातकों के लिए बिजनेस में उतार-चढ़ाव का दिन है। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। भाई-बहन से मतभेद हो सकते हैं।   

कन्या राशि के जातकों के लिए समस्याओं से भरा दिन रहेगा। वाणी और व्यवसाय में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार की समस्याओं को मिल बैठकर हल करें। विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी, माहौल खुशनुमा रहेगा।  

तुला राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण दिन रहेगा। सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। स्थायित्व की भावना बनाए रखें। कानूनी मामले में समस्या आ सकती है, प्राथमिकता दें। संपत्ति सौदे में सावधानी बरतें। तनाव के कारण सिरदर्द और थकान हो सकती है।  

वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी को लेकर परेशान वृश्चिक जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में धन लगा सकते हैं। माताजी को शारीरिक कष्ट होने के कारण भागदौड़ अधिक होगी। 

धनु राशि के जातकों को उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। परिवार से शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की संभावना है। जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन काम में बदलाव करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।  

मकर राशि के जातकों को समस्याओं से भरा दिन रहेगा। परिवार में किसी घटना से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। यात्रा में वाहन सावधानी से चलाएं। कोई काम बनते-बनते रह सकता है। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। अजनबी पर भरोसा न करें। अपरिचित व्यक्ति से समस्याएं हो सकती हैं। पार्टनरशिप में धोखा मिल सकता है। वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें। 

मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम दिन रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस की बातों पर ध्यान दें। काम पर फोकस बनाए रखें, सफलता मिलेगी। कुछ विशेष करने की कोशिश करेंगे।