मेष राशि के लोगों के लिए आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति रहेगा। आप अपने घर में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। कुछ शत्रु आपको बिजनेस में नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे आपको बचना होगा। 

वृष राशि वालों के लिए आज आपकी सुख सुविधा में वृद्धि होगी। आप अपने भाई और बहनों के साथ किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं। कुछ लोगों से झगड़ा हो सकता है, इसलिए आपको ईर्ष्यालु मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

मिथुन राशि वालों के लिए आज बहुत ही सोच समझकर खर्च करें। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय न करें, नहीं तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।  

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आप अपनी मस्ती में काम करेंगे और लोगों की कोई परवाह नहीं करेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर भाग दौड़ करनी होगी। 

सिंह राशि वालों के लिए आज आप परोपकारी कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखकर आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने आवश्यक काम में ढील ना दें।  

कन्या राशि वालों के लिए आज आप एकाग्र होकर कार्य करेंगे। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।   

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिस कारण आपका नुकसान हो सकता है। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख व कान खोल रखें।     

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत को भी प्राथमिकता दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा आपको पछतावा हो सकता है।  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम में आगे बढ़ेंगे। दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे।  

मकर राशि वालों के लिए आज आप जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने परिजन की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी सोच में सकारात्मक बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझाव का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपकी संतान को कोई मन मुताबिक नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।