मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। पुराने कानूनी मामले में जीत मिलने की संभावना है। परिवार में पुराने गिले-शिकवे न उखाड़ें, बेहतर रहेगा। 

वृषभ राशि के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुनी-सुनाई बातों पर एक्शन न लें, नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन की समस्याओं से निजात मिलेगी। माताजी से दिल की बात कहें, वह पूरी करेंगे। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन घूमने-फिरने के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन की समस्याओं को वरिष्ठ की मदद से सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में दी गई जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। संतान के भविष्य के लिए धन संचय पर विचार करेंगे। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाएं बनाएंगे, सलाह मशवरा लें। रुके हुए काम मेहनत से पूरे होंगे।     

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आएगा। अधूरे काम के कारण तनाव रहेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। माताजी को ननिहाल पक्ष से मिलवाने ले जा सकते हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक की योजना बनेगी। 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि लाएगा। सुख सुविधाओं से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। भाई-बहनों से पूछकर योजना बनाएं।  

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय के नए स्त्रोत लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। नई संपत्ति प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे।  

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। बढ़ते खर्च समस्या बनेंगे। प्रेम जीवन में कड़वाहट बातचीत से खत्म होगी। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यक्षेत्र में गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। 

धनु राशि के जातकों को आज का दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा। नए काम की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद से करें। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। माताजी से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। बड़ा निवेश लाभकारी होगा।  

मकर राशि के जातकों को आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी षड्यंत्र रच सकते हैं। परिवार के सदस्य की सेहत में गिरावट के कारण परेशानी होगी। कामों में परिवर्तन अच्छा रहेगा। बिजनेस में कुछ चीजें सीक्रेट रखें।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के सदस्य को पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार के लिए छोटी यात्रा लाभदायक होगी। रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रखें।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाएगा। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार में खुशखबरी मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा। माताजी की सेहत का ध्यान रखें।