मेष राशि वालों के लिए आज विद्यार्थी नई जगहों से ज्ञान अर्जित करेंगे। घर में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। संतान को पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है। बिजनेस में नए उपकरण शामिल कर सकते हैं।    

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कामों के लिए भागदौड़ करनी होगी। कोई सहयोगी परेशान कर सकता है। वाहन संभलकर चलाएं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और स्नेह बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। 

कर्क राशि के जातकों के लिए बिजनेस में खुशियां मिलेंगी। योजना से अच्छा धन लाभ होगा। परिवार में विवाह प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।    

सिंह राशि के जातकों के लिए सोच-समझकर काम करें। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। आय बढ़ने से खुशी होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में विवाह की बाधा दूर होगी। 

कन्या राशि के जातकों के लिए सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ वाद विवाद हो सकता है।  

तुला राशि के जातकों के लिए मेहनत से काम करें। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। इनकम बढ़ाने के लिए जोर लगाएं। बिजनेस में बदलाव न करें। विद्यार्थी सीनियर से बातचीत करें।    

वृश्चिक राशि के जातकों को मिलाजुला दिन रहेगा। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्प लेंगे। संघर्षों का सामना करेंगे। हिम्मत से काम लें। बिजनेस बढ़ेगा लेकिन गलत निर्णयों से समस्या आ सकती है।  

धनु राशि के जातकों को परस्पर सहयोग की भावना रहेगी। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनर न बनाएं। धन कमाने के प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में साथी के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं।   

मकर राशि के जातकों को समस्याओं से भरा दिन रहेगा। निराशाजनक सूचना मिलेगी। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने में समय लगेगा। रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। विदेशी यात्रा के संकेत हैं। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन रहेगा। नौकरी में मेहनत दिखाएंगे। दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दोस्तों के साथ नई जगह घूमने जाएंगे।  

मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम फलदायक दिन रहेगा। सहयोगी से खुशखबरी मिलेगी। डेली रूटीन के कामों में मेहनत दिखाएं। इधर-उधर के कामों में न पड़ें। सेहत के प्रति सचेत रहें।