मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कला कौशल में सुधार लाएगा। संतान को संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। परिवार के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। छोटे लाभ के अवसरों को न चूकें।  

वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में सोच-समझ कर आगे बढ़ें। जल्दबाजी न करें। भौतिक विषयों में रुचि रहेगी। घरेलू मामलों को बाहर न बताएं। परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति हो सकती है, बात करके सुलझाएं।  

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। सरकारी प्रयास बेहतर रहेंगे। बंधु-बंधुत्व का लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। नए काम की पहल समस्या पैदा कर सकती है। 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में समझदारी से चलें। महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दें। व्यापार में बदलाव न करें। घर को रिनोवेट करने पर ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या हो सकती है।   

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों को समय देंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। पुराना लेन-देन समस्या बन सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सुख-सुविधाओं की वस्तु खरीदने की योजना बना सकते हैं। 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। काम को टालने से बचें। विदेश व्यापार से खुशखबरी मिल सकती है।  

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम में प्रगति के लिए प्रयास करेंगे। दूसरों की बातों से मूर्ख न बनें। अनचाही सलाह परेशानी का कारण बन सकती है। वित्तीय स्थिति मजबूत रखें।  

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन उलझा हुआ रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक मामलों को संभालें। व्यावसायिक परिवर्तनों में सावधानी बरतें। बच्चा नाराज हो सकता है। पैतृक संपत्ति का सौदा देखभाल कर करें।  

धनु राशि के जातकों को  आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। बड़ों से समर्थन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में विश्वास बढ़ेगा। दीर्घकालिक योजना को गति मिलेगी। माता से आर्थिक लाभ होगा। पुरानी गलती वरिष्ठों के सामने आ सकती है, तुरंत माफी मांगें। 

मकर राशि के जातकों कोआज का दिन बुद्धिमत्ता और सोच को प्रदर्शित करने का है। भावनात्मक रूप से आगे रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समस्या हो तो डॉक्टर को दिखाएं। खान-पान पर ध्यान दें। जोखिम भरे काम में हाथ डाल सकते हैं।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। साथी का ख्याल रखेंगे। परिवार को समय देंगे। प्रमोशन के कारण स्थानांतरण हो सकता है। अपनों का समर्थन बनाए रखें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रयासों का है। काम में बेहतर परिणाम मिलेंगे। खुश रहेंगे। आस-पास के लोगों का विश्वास जीतना आसान होगा। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार में सामंजस्य रखें। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।