मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। रोजमर्रा के कामों में पूरी मेहनत करेंगे, तभी सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।  

वृषभ राशि के लिए आज का दिन नए काम के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहेंगे। परिवार के साथ काम की योजना बना सकते हैं। संपत्ति मामलों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है।  

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुके हुए काम को पूरा करने का रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होगा। आय बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, मजबूती मिलेगी। 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी वालों के लिए अच्छा रहेगा। पिताजी के शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज न करें। प्रमोशन से स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी की बातों में न आएं। 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं भरा रहेगा। विरोधी कार्य क्षेत्र में रोडा अटकाएंगे, परेशान करेंगे। संतान की बातों को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकता है। 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नया करने का रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मित्रों के साथ मौज मस्ती करेंगे। सरकारी योजना में निवेश से लाभ मिलेगा।  

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। ससुराल से धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चल रहे कानूनी मामले में जीत मिलेगी। 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। वादे पूरे करने होंगे। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। 

आज का दिन चिंता भरा रहेगा। बिजनेस के कामों को लेकर तनाव रहेगा। खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। विपरीत परिस्थिति में शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।  

मकर राशि के जातकों को आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। पुराना रोग फिर से उभर सकता है। बड़ा काम हाथ में मिलने से व्यस्तता रहेगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है, कामों में ढील न दें।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोचे समझे कामों के लिए रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा। व्यापार में पहले लगाए धन से लाभ मिलेगा।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता का रहेगा। मित्रों से लेनदेन में झगड़ा हो सकता है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़ी डील हाथ से निकल सकती है, परेशानी होगी।