मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।  

वृषभ राशि के लिए आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाएंगे।  

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके काम में यदि कुछ अड़चन आ रही थी, तो वह  दूर होगी। आपको धन संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है।  

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।  

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सुख सुविधा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको  अपनी शान शौकत  की चीजों की खरीदारी करेंगे,  जिसे देखकर आपके परिवार के ही कुछ लोग आपके शत्रु बन सकते हैं।  

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन आपके लिए दान पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा और आप  गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे।  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जो जातक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके काम के सराहना होगी । उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति पर हो सकती है।  

मकर राशि के जातकों को आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो वह भी दूर होता दिख रहा है।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। रचनात्मक कार्य की ओर आपका ध्यान खूब रहेगा।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को  करियर में तरक्की मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।