मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी। कोई मित्र निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है। 

वृषभ राशि के लिएआज आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। अजनबियों पर भरोसा न करें, यह नुकसानदेह हो सकता है। धन उधार लेने से बचें, इससे विवाद हो सकते हैं। बिजनेस में सतर्क रहें और हर चीज पर ध्यान दें। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज किसी भी कार्य को सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में माता-पिता और जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा। काम में खुद पर भरोसा करें। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्या से छुटकारा मिलेगा।  

कर्क राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों के लिए उत्तम दिन है। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे। परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। काम पर ध्यान देंगे, जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। भविष्य की योजना बनाएंगे। धन प्राप्ति के मार्ग सुगम होंगे।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। परिवार में विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। पुरानी गलती से सबक लें। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।  

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। विद्यार्थी नई रिसर्च में भाग ले सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालेंगे। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है।  

तुला राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन से छाप छोड़ेंगे। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।  

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। लेनदेन सावधानी से करें, धोखा हो सकता है। संपत्ति की खरीद की योजना में सावधानी बरतें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर ध्यान से करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। अविवाहितों के लिए उत्तम विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। रोजगार की तलाश में थे, उन्हें खुशखबरी मिलेगी। काम को कल पर न डालें, समस्या हो सकती है। है।  

मकर राशि के जातकों को आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विवाह, जन्मदिन, नामकरण, मुंडन में सम्मिलित होंगे। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस में पार्टनरशिप नुकसानदेह हो सकती है। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होगा। गलतियों से सीखें और उन्हें दोहराएं नहीं। पिताजी नाराज हो सकते हैं, उन्हें मनाने की कोशिश करें। मेहनत से कार्यक्षेत्र में मुकाम हासिल करेंगे।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नए मकान या प्लॉट की खरीदारी करेंगे। नौकरी में ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें, इसका असर नौकरी पर पड़ सकता है। राजनीति में सफलता मिलेगी।