मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा और उन्हें किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।  

वृषभ राशि के लिए आज आपको अपने आय और व्यय में बजट बनाकर चलना होगा। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। त्याग और सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी।     

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने करियर पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आप आगे बढ़ सकेंगे। 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए अच्छा है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा। आवश्यक कामों में तेजी आएगी और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको योजनाएं बनाकर आगे बढ़ना होगा। बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करते समय सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन जल्दबाजी से बचने के लिए है। जीवनशैली आकर्षक रहेगी। परिजनों का भरोसा आप पर रहेगा। बड़े सदस्यों से मदद की आवश्यकता होगी। व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता आएगी। 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। साझेदारी में काम करना अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।  

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए अच्छा है। व्यापार में संतुलन बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। करीबियों की बातों को सुनना होगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी।  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम की गति तेज रहेगी। एक के बाद एक शुभ सूचना मिलेगी। मानसिक तनाव दूर हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिल से सोचने की आवश्यकता है।  

मकर राशि के जातकों को आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। किसी सदस्य की ओर से प्रिय वस्तु भेंट स्वरूप मिलेगी। व्यक्तिगत सफलताओं पर जोर देंगे।    

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। सामाजिक काम में उत्साह दिखाएंगे। नए पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम से सरप्राइज पार्टी मिल सकती है।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रहन-सहन का स्तर सुधारने की कोशिश करेंगे। एक के बाद एक शुभ सूचना मिलेगी। वाणिज्यिक मामले गति पकड़ेंगे।