मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी में काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। उनके बॉस उनके काम को देखकर प्रमोशन दे सकते हैं। आप पारिवारिक दायित्वों को भी आसानी से निभा सकेंगे।  

वृषभ राशि के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहेगा, जिससे मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिलेगी, जिससे खुशी होगी।  

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज वाद विवाद से बचें। परेशानियों में काम की गति कम रहेगी। मजबूरी में काम करने पड़ सकते हैं। किसी परिजन से मिलने जा सकते हैं। 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। सोच समझकर काम पूरे होंगे। बंधु बांधवों का साथ मिलेगा। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। कानूनी मामले में भाग्य साथ देगा और जीत मिलेगी। परिवार में पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है।   

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नुकसानदायक रहेगा। भाग-दौड़ के कारण मन परेशान रहेगा। कई काम समय पर पूरे नहीं होंगे। नौकरी में जिम्मेदारियों में ढील देने से समस्या हो सकती है। 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताग्रस्त रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक रहेगी। मौसमी बीमारी से बचाव करें। किसी से वादा करें तो समय पर पूरा करें। 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन सकारात्मक रहेगा। काम में सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। स्वभाव से नए मित्र बनेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए मकान, वाहन, दुकान की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास सफल होंगे। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।   

मकर राशि के जातकों को आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य रखें, परिवार और मित्र साथ देंगे। पैतृक संपत्ति के विवाद में जीत मिलेगी।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए बिजनेस में किसी के कहने पर जोखिम उठाएंगे तो समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। सेहत को लेकर सचेत रहें। शारीरिक कष्ट हो तो परामर्श लें। 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस में बदलाव के लिए अच्छा रहेगा। कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट मिलने पर पार्टी हो सकती है। पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं।