आज लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और प्रसन्न महसूस करेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन समस्याओं से निजात पा लेंगे।  

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भाई-बहनों से सलाह लेने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में लिया निर्णय पछतावे का कारण बन सकता है। नए लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। 

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता की सराहना होगी। बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें। सहयोगियों से अपने मन की बात कह सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। 

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। किसी परिजन से खुशखबरी मिल सकती है। कामों के नीति व नियमों पर ध्यान दें, तभी सफल होंगे। संतान के करियर की चिंता दूर होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे। 

आज नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर जीवनसाथी से बातचीत करें। मन में संशय हो तो दूर करने की कोशिश करें।  

आज का दिन कला व कौशल में वृद्धि लेकर आएगा। धन संपत्ति बढ़ेगी। दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं। संपत्ति विवाद दूर होगा। कानूनी मामले में जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में जीत मिलेगी।  

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आय बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, मेहनत अधिक करनी होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि कुछ साथी काम में रोड़ा अटकाएंगे।  

आज किसी कार्य की जिम्मेदारी लेने से बचेंगे। सोचे-समझे काम पूरे होंगे। नए घर का सपना पूरा होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। खान-पान पर ध्यान दें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। योजना बनाने पर सफलता की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। 

आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। अधिकारियों से नाराजगी दूर करने के लिए माफी मांगनी होगी। कर्ज उतारने में सफल रहेंगे। लंबे समय से परेशान कर रहा काम सुलझेगा।  

आज का दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लाएगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे रहें। आसपास के लोगों से सावधान रहें। काम की समस्याओं को नजरअंदाज न करें।  

आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बड़े सदस्यों का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। पुरानी गलती के लिए माता-पिता से माफी मांगनी होगी।