मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सूझबूझ से काम करने का है। लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश सोच-समझकर करें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।  

वृषभ राशि के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आवश्यक काम गति पकड़ेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को कुछ सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेकर आगे बढ़ें। वादे समय रहते पूरा करें। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्य कुशलता में वृद्धि लेकर आएगा। शासन व सत्ता का लाभ मिलेगा। सहयोगी आपके कामों में साथ देंगे। आय में वृद्धि होगी। पैतृक कार्यों पर ध्यान दें।  

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। शुभ सूचनाएं मिलती रहेंगी। दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेंगी। काम में बाधाएं दूर होंगी। बंधु-बांधवों का साथ मिलेगा।  

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। अपनों की सलाह पर काम करेंगे। शीघ्रता और भावुकता में निर्णय न लें। परिवार की बातों को हल्के में लेना नुकसानदायक हो सकता है।      

कन्या राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भूमि व भवन से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। करीबियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। सहकारिता का भाव रहेगा।  

तुला राशि के जातकों के लिए आज कामकाज के मामले में अच्छा दिन रहेगा। बिजनेस बढ़ेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। समाज में श्रेष्ठजनों का लाभ मिलेगा। प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी। विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। निजी जीवन पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। किए हुए वादे समय पर पूरा करें।    

मकर राशि के जातकों को आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे। भावनात्मक विषयों में सूझबूझ से आगे बढ़ें। आलस्य त्याग कर आगे बढ़ें। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। महत्वपूर्ण लक्ष्य आकर्षित करेंगे। जीवन स्तर में सुधार आएगा। मनोबल बढ़ेगा। वातावरण खुशनुमा रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। किए हुए वादे समय पर पूरा करें।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का है। काम में मेहनत पूरी करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। अच्छे काम से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बनाएंगे। रचनात्मक विषयों में गति बढ़ेगी।