Astrology Alert-18 MAY 2024,जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


Astrology Alert-18 MAY 2024 : आज का राशिफल बताएगा अन्य राशियों का हाल

[ez-toc]

मेष दैनिक राशिफल (Aries Astrology Alert)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत वाला काम मिलेगा। अत्यधिक थकान महसूस होगी। आवश्यक काम को प्राथमिकता दें। धन संबंधित समस्या सुलझाने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामला सिरदर्द बन सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Astrology Alert)

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी में बदलाव संभव है। नए वाहन की खरीदी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान के परीक्षा परिणाम से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे-मोटे जश्न का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Astrology Alert)

आज का दिन नई उलझनें लाएगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। व्यवसायिक तनाव को दूर करेंगे। परिवार के लोग आपकी सलाह मानेंगे। संतान की किसी फरमाइश पूरी न होने से नाराजगी हो सकती है। सामाजिक समस्याओं पर ध्यान देंगे और मदद की कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Astrology Alert)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। संतान को समय दें। नए लोग मित्रता का प्रयास करेंगे। वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलाएगी। पारिवारिक संघर्षों से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियां मिलेंगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मिलने आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Astrology Alert)

आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। मेहनत पर भरोसा रखें। प्रॉपर्टी की डील फाइनल हो सकती है। पिताजी का पुराना रोग उभर सकता है। सेहत पर ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव की समस्या होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Astrology Alert)

नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। काम में आ रही समस्याएं दूर होंगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। पिताजी से कहा सुनी हो सकती है। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण डॉक्टर को दिखाएं। धन उधार न लें। सरकारी काम में समस्या आ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Astrology Alert)

विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन रहेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। दिल से लोगों का भला सोचेंगे। राजनीति में कार्यरत लोग आयोजन कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Astrology Alert)

सोच समझ से काम करें। दूसरों पर निर्भर न रहें। पड़ोस में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है, शांत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ धन मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Astrology Alert)

आज का दिन विशेष फलदायक रहेगा। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर होगी। संतान से किया हुआ वादा पूरा करें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी में अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Astrology Alert)

आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। कानूनी मामले में सहयोगियों से बातचीत करेंगे। पुराने फर्नीचर को हटाकर नए की खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Astrology Alert)

आज किसी शुभ कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की सलाह न मानकर गलती कर सकते हैं। खान-पान में संतुलित भोजन लें। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। संतान की पढ़ाई को लेकर सख्त रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Astrology Alert)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत में गिरावट के कारण काम टाल सकते हैं। अत्यधिक गर्मी में बाहर जाने से बचें। तरल पदार्थों को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी मनपसंद चीज लाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करें और अन्य काम पर भी ध्यान दें। विद्यार्थी पढ़ाई में फोकस बनाएंगे। माताजी को ननिहाल घुमाने ले जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Shri Mahakaleshwar Jyotirling- आज का श्रृंगार और भस्म आरती दर्शन – 18 मई 2024

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए  महाकालटाइम्स से जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here