Astrology Alert- 04 JULY 2024,दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर बताता है कि आज के दिन आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको आज की चुनौतियों और अवसरों के बारे में भी जानकारी देता है। दैनिक राशिफल पढ़कर आप दोनों ही परिस्थितियों (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


Astrology Alert –04 JULY 2024 : आज का राशिफल बताएगा अन्य राशियों का हाल

राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की गणना का विश्लेषण होता है। दैनिक राशिफल (Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित भविष्यवाणी है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्य विस्तार से बताया जाता है।

आज के राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर की शुभ-अशुभ घटनाओं का विवरण शामिल है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता होगी। परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। संतान की सलाह आपके विपरीत जा सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। बुद्धिमत्ता से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज धन-संपत्ति बढ़ने का दिन है। भाई-बहन की समस्या सुलझेगी। बिजनेस में लाभ से खुशी होगी। पुरानी गलती से सबक लें। संतान से किए वादे को पूरा करें। माता-पिता की सलाह पर अमल करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में सूझबूझ से काम करें। प्रमोशन की संभावना है। विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में जीतेंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अप्लाई कर सकते हैं। काम समय पर पूरा न होने से परेशानी हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। तनाव दूर होगा। आसपास के लोगों से सावधान रहें। अविवाहित जातकों के जीवन में नया साथी आ सकता है। रुके हुए कामों की योजना बनाकर आगे बढ़ें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज बड़े निवेश के लिए सोच-समझकर कदम उठाएं। निवेश में नुकसान की संभावना है। खर्चों की योजना बनाकर चलें। लेनदेन में सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई की समस्याओं को दूर करना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज सूझ-बूझ से काम करें। जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें। परिवार के सदस्य के साथ बिजनेस शुरू कर सकते हैं। दिल से भला सोचेंगे, लेकिन लोग स्वार्थ समझ सकते हैं। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में हर संभव प्रयास करेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। प्रेम और सहयोग बना रहेगा। साथी की छोटी गलतियों को नजरंदाज करें। रिश्तों में अनबन दूर करने का प्रयास करें। नई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा। अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन खर्चों को सीमित रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा दिन है। बड़े पद की प्राप्ति होगी। बिजनेस की योजनाओं में चार चांद लगेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में समस्या दूर होगी। पिताजी से काम को लेकर बातचीत करेंगे। सलाह देने में सोच-समझकर काम लें। जीवनसाथी से कहा-सुनी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। पिताजी की बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में छोटे-मोटे काम पर ध्यान दें। धन निवेश की योजना भाई-बहनों से बात करके आगे बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में पुरस्कृत हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। दोस्तों और सहकर्मियों पर विश्वास बनाए रखें। जिम्मेदारी समय पर पूरा करें। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से काम आसानी से पूरा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की समस्याओं के लिए सीनियर से बात करनी होगी। लिया हुआ कर्ज वापस मांग सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काम में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से होंगे। संतान से महत्वपूर्ण काम की बात करेंगे। विरोधियों को चतुर बुद्धि से मात देंगे। वरिष्ठ सदस्य पूरा साथ देंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। हर काम के लिए उत्साह से आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय की समस्याएं दूर होंगी। गृहस्थ जीवन में तालमेल रखें, नहीं तो साथी नाराज हो सकते हैं। रुके हुए कामों को निपटाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो पछतावा होगा।

इसे भी पढ़ें-Shri Mahakaleshwar Jyotirling- आज का श्रृंगार और भस्म आरती दर्शन – 04 जुलाई 2024

हिंदी में राशि, ग्रह-नक्षत्र और पंचांग से जुड़ी खबरें सबसे पहले महाकालटाइम्स.कॉम पर पढ़ें.

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए  महाकालटाइम्स से जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here