रेखा ने हाल ही में IIFA अवॉर्ड्स में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। 

All Photos Credits-iifa

गुलाबी बनारसी लहंगे में उन्होंने तोसे नैना लागे रे और 18 बरस की जैसे विंटेज गानों पर डांस किया। 

69 साल की उम्र में भी रेखा ने 150 बैकग्राउंड डांसर्स के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी। 

22 मिनट की इस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को उनके जुनून और ऊर्जा का कायल कर दिया। 

फैंस रेखा के इस जज्बे और उत्साह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

रेखा ने अपने बयान में IIFA को दिल के करीब बताते हुए उसकी खासियतों का उल्लेख किया। 

उन्होंने IIFA को भारतीय सिनेमा का उत्सव और कला, संस्कृति तथा प्रेम का जीवंत मिश्रण बताया। 

उनके अनुसार IIFA का मंच घर जैसा लगता है, जहां भारतीय सिनेमा का जादू बिखेरने का मौका मिलता है। 

रेखा को गर्व है कि वह वर्षों से इस जादू का हिस्सा रही हैं और इसे अनुभव कर रही हैं। 

Rumoured Girl Larissa Bonesi? All about the Brazilian star